शाहगंज, जौनपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह ने शनिवार की देर शाम पदाधिकारियों की नई लिस्ट जारी किया। जिसमें शाहगंज विधानसभा वीरेंद्र कुमार जायसवाल को भाजयुमो शाहगंज का अध्यक्ष और श्रीश मोदनवाल को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।

इसके बाद नगर के युवाओं में बेहद खुशी का माहौल रहा। नगर मण्डल अध्यक्ष मनोज पांडेय ने रविवार की शाम एक बैठक उत्सव वाटिका में आहूत की। जिसमें शाहगंज का युवा वर्ग और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने दोनों नवनिर्वाचितों को मिठाई खिलाकर माला पहनाकर बधाई दिया।
इस मौके पर अनिल मोदनवाल, रामजी यादव, सर्वेश चौरसिया, अक्षत अग्रहरि, रविन्द्र जायसवाल, भुनेश्वर मोदनवाल, हेमन्त जायसवाल आदि उपस्थित रहे।