नानक चंद्र त्रिपाठी
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के सुजानगंज में स्थित एक पैलेस में उमर वैश्य महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए उमर वैश्य बंधुओं द्वारा सर्वसम्मति से कपिलमुनि को महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
अखिल भारतीय उमर वैश्य महासभा का एक अधिवेशन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र के सुजानगंज में स्थित एक पैलेस में रविवार को दिन में संपन्न हुआ। जिसमें प्रथम सत्र में देशभर में फैले स्वजातीय बंधुओं के उत्थान व उनसे जुड़ी समस्याओं के निराकरण के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। द्वितीय सत्र में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पूर्व में गठित महासभा की कार्यकारिणी के निष्क्रिय होने के कारण समाज का कार्य अवरुद्ध होता चला जा रहा है। ऐसी स्थिति में महासभा की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया जाना आवश्यक है।

इसी क्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से जैसे सूरत, अहमदाबाद, मुंबई, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़ आदि जिलों से एकत्र स्वजातीय बंधुओं ने मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं उमर वैश्य समाज के आंचलिक मंत्री रहे। कपिलमुनि को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय उमरवैश्य महासभा का आगामी 3 वर्षों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना।
इस मौके पर आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, राजकुमार गुप्त, प्रदीप कुमार गुप्त, श्यामधर गुप्ता एडवोकेट, अश्वनी कुमार गुप्त, घनश्याम गुप्त, भोला नाथ गुप्त, राजीव कुमार गुप्त दाल मिल, राजेश कुमार गुप्त, डॉ. संजय गुप्ता, राकेश गुप्त, स्वामीनाथ गुप्त, विश्वामित्र टण्डन, डॉ. राकेश कुमार, डब्बल गुप्त आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष जगदीश गुप्त एवं संचालन श्यामधर गुप्त एडवोकेट ने किया।