जौनपुर: रामजी ने संभाली जेसीआई शाहगंज सिटी की कमान, मनीष सचिव व ज्ञानेन्द्र कोषाध्यक्ष | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी के चुनाव सभा में वर्ष 2019 की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ जहां संस्था के सदस्यों ने सर्वसम्मति से रामजी अग्रहरि को अध्यक्ष चुन लिया। साथ ही मनीष बरनवाल सचिव व ज्ञानेन्द्र यादव कोषाध्यक्ष चुने गये। इसके अलावा 5 उपाध्यक्ष, 5 निदेशक व मीडिया प्रभारी के पद का चुनाव हुआ।
जौनपुर के शाहगंज में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते
जेसीआई शाहगंज सिटी के नवचयनित पदाधिकारीगण।
|
इसके बाद वर्ष 2018 के अध्यक्ष अभिषेक अग्रहरि ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। नामांकन समिति के अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा के नेतृत्व में हुये चुनाव में उन्होंने बताया कि नामांकन समिति में उनके अलावा पूर्व अध्यक्ष दीपक जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, रविकांत जायसवाल व रविन्द्र दुबे भी शामिल रहे।
इस दौरान नामांकित फार्मों का पुनरीक्षण हुआ जिसके बाद अध्यक्ष पद के लिये रामजी को निर्विरोध चुना गया। साथ ही मनीष सचिव व ज्ञानेन्द्र कोषाध्यक्ष चुने गये तथा डा. तारिक शेख, अब सूफियान, आनन्द वर्मा, विकास साहू, रंजीत साहू उपाध्यक्ष चुने गये। इसके अलावा अनूप सेठ, देवी प्रसाद चौरासिया, अश्विनी अग्रहरि, गौरव गुप्ता निदेशक चुने गये।
वहीं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दीपक सिंह को सौंपी गयी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष हनुमान प्रसाद गुप्ता, कैलाशनाथ जायसवाल, लालचन्द्र यादव, संजीव जायसवाल, डा. डीसी तिवारी, उमाशंकर गुप्ता, महेन्द्र जायसवाल, संजय गुप्ता, मनोज पाण्डेय, निर्भय, अविनाश, पुष्कर, आशीष, अश्विनी, सचिन वर्मा, धीरज जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।