सुइथाकला, जौनपुर। विकासखण्ड स्थित अमावांखुर्द निवासी विदित कुमार सिंह पुत्र भूपेन्द्र नाथ सिंह को आइईएस में 72वीं रैंक मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
विदित सिंह की इण्टरमीडिएट तक की शिक्षा महर्षि विद्या मन्दिर सुलतानपुर में सम्पन्न हुई। मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज इलाहाबाद सेे सिविल इन्जीनिरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद अपने दृढ़ संकल्प और परिश्रम के बल पर सफलता का परचम लहराते हुए क्षेत्र के साथ साथ जनपद को गौरवान्वित किया है।
इस उपलब्धि पर हर्ष प्रकट करते हुए ग्राम प्रधान हिरेन्द्र सिह, भाष्कर सिंह, विजय सिंह, सन्दीप धर सिंह, देवेन्द्र सिंह आदि ने शुभकामनायें दी।