जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के लाडनपुर गांव में सड़क के किनारे बने कुएं में रविवार की रात छुट्टा गाय गिर गई। सोमवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड के जवानों ने कुएं में गिरी गाय को बल्ली और रस्सी के सहारे बाहर निकाला। तब जाकर उसकी जान बची।