जौनपुर: श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने अमृतसर हादसे पर जताया शोक | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति परिवार द्वारा नखास स्थित नवदुर्गा शिव मन्दिर के प्रांगण में शोकसभा की गयी जहां अमृतसर में विजयदशमी के पर्व पर हुये ट्रेन हादसे में मारे गये दर्शनार्थियों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना की गयी।
जौनपुर के नखास स्थित नवदुर्गा शिव मन्दिर पर अमृतसर हादसे में मृत लोगों को श्रद्धांजलि देते श्री दुर्गा पूजा महासमिति के लोग। |
महासमिति के अध्यक्ष मोती लाल यादव की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में संरक्षक चन्द्र प्रताप सोनी, इन्द्रभान सिंह, महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल, शोभनाथ आर्य, विनोद जायसवाल, विंध्याचल सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह, निखिलेश सिंह, संतोष सिंह, विशिष्ट सदस्य राधेकृष्ण ओझा, महेन्द्रदेव विक्रम, राकेश श्रीवास्तव ने घटना को दुखद बताया।
शोकसभा में लालजी यादव, राम रतन विश्वकर्मा, अतुल प्रताप सिंह, शनी जायसवाल, पुनीत पंकज, गणेश साहू, महेश जायसवाल, आनन्द अग्रहरी, राजन अग्रहरि, नीतीश सिंह, चन्द्रशेखर गुप्ता, सुमित उपाध्याय, लालचन्द्र निषाद, मनीष गुप्ता, रवि शर्मा, विष्णु गुप्ता, संतोष मौर्य, श्रीपाल यादव, संजय मोदनवाल, चप्दन यादव, रत्नेश सिंह, निशाकान्त द्विवेदी, विवेक जायसवाल, धीरज जायसवाल, संदीप जायसवाल, विष्णु गुप्ता, ज्योति पाण्डेय सहित महासमिति से जुड़े तमाम लोगों की उपस्थिति रही। शोकसभा का संचालन महासचिव मनीषदेव ने किया।