जौनपुर: आंगनबाड़ी केंद्र भवन पूर्ण न होने पर प्रधान व सचिव को नोटिस | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2016-17 में आईसीडीएस द्वारा ग्यारह आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए धन अव मुक्त किया गया था। जिसमें से दस तो बनाये गए लेकिन एक भवन आज तक नहीं बना।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत खरैयामऊ मे वित्तीय वर्ष 2016-17 में आईसीडीएस द्वारा ग्राम सभा के खाते में दो लाख रुपया अन्तरित किया गया था लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा केवल नीव डलाकर कार्य को रोक दिया गया।
कार्य पूरा न होने की जानकारी होने होने के बाद प्रधान व सचिव कार्य पूरा करने के लिए दो नोटिस दिया गया कोई जबाब न मिलने तथा कार्य नहीं पूर्ण होने पर अन्तिम कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उक्त जानकारी एपीओ मनरेगा मो. निजामुद्दीन ने दिया।