जौनपुर। नगर के हुसेनाबाद में चल रही ऐतिहासिक श्री रामलीला में बीती रात लक्ष्मण शक्ति का भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला मंचन में लक्ष्मण शक्ति के दृश्य में मेघनाथ द्वारा लक्ष्मण को शक्ति बाण लगने पर राम दल में खलबली मच जाती है। पूरी राम सेना शोक में डूब जाती है।

प्रभु श्रीराम ने हनुमान को सुषेन वैद्य द्वारा बताये गये द्रोणागिरी पर्वत से संजीवनी बूटी लाने को कहते हैं। राम का विलाप देख दर्शकों के आंखों से आंसू छलक गये तथा सभी लोग भाव-विभोर हो गये।
हनुमान के संजीवनी बूटी लेकर लौटते ही राम दल में खुशी की लहर छा गयी। फिर सुषेन वैद्य द्वारा किये गये उपचार के बाद लक्ष्मण को होश आ जाता है और राम दल में खुशी की लहर दौड़ जाती है। लोग श्रीराम का जयकारा लगाने लगते हैं जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है।