जौनपुर: अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का चुनाव संपन्न | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। सरदार पटेल सेवा संस्थान मतापुर लाइन बाजार के सभागार में अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के जिला इकाई का चुनाव सर्वसम्मति से रविवार को किया गया।
जिलाध्यक्ष पद पर दीपक पटेल, उपाध्यक्ष शिव नायक पटेल, लाल बहादुर पटेल, महामंत्री छोटेलाल पटेल, संयुक्त मंत्री विकास पटेल नियुक्त किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतरत्न लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अध्यक्षता लालजी पटेल पूर्व प्रधानाचार्य तथा संचालन शरद पटेल ने किया।
चुनाव अधिकारी मिर्जापुर से आये चन्दशेखर सिंह रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया। संगठन और समाज के प्रति निष्ठावान रहने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल के बताये मार्ग पर चलने से ही समाज व देश दोनों का कल्याण संभव है। सभी लोग एकता बनाये रखे तथा संगठन के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। सभा को जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने सम्बोधित करते हुए अपने पद की गरिमा बनाये रखने के साथ ही समाज के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर आरसी पटेल, देवानन्द पटेल, अरविन्द कुमार पटेल, मुन्ना लाल, ताड़केश्वर, बृजेन्द्र पटेल, विपिन, अर्जुन, डा. रजनीश, अजय, राजनाथ, डा. लालजी पटेल, दूधनाथ, गोकर्ण पटेल, डा. अरविन्द, जलभरत, शेषराज पटेल, बबलू पटेल आदि मौजूद रहे।