• सरायख्वाजा के गङैला गांव में हुई घटना

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गङैला गांव में रहस्यमयी परिस्थितियों में घर पर एक युवक को गोली लग गई। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के पीछे कारण पट्टीदारी रंजिश बताया जा रहा है।

गङैला गांव सोमवार की रात करीब 11 बजे घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चली।अंधेरा बहुत था इसलिए गोली किसने किस हाल में चलायी यह स्पष्ट नहीं हो सका।लेकिन मौके पर टहल रहे 38 वर्षीय रामजनम सिंह को एक गोली लगी। वह गिर गए छटपटाने लगे। घटना की जानकारी होते हुए परिवार में भगदड़  मच गया।लोग आनन फानन में घायल रामजनम सिंह को तुरंत जिला हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
पीड़ित परिवार का कहना है कि वह घर से कचरे को बाहर फेंकने ले गया था। उसी दौरान अंधेरे का फायदा लेते हुए गाव के बदमाशों ने उन्हें  गोली मार कर भाग गए। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जाता है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश यादव मय फोर्स के साथ वहां पहुंच गए।
उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। सत्यता को शीघ्र उजागर कर दिया जाएगा। पीड़ित ने नामजद तहरीर दिया है। उधर ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि गोली घर के छत पर चली थी।वहां बाहरी लोगों का पहुचना मुश्किल है।