जौनपुर। सम्पादक मण्डल जौनपुर की चयन प्रक्रिया रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सामुदायिक भवन के सभागार में सम्पन्न हुई। संरक्षक साजिद हमीद के नेतृत्व में चयन समिति बनायी गयी जिसमें श्री हमीद व कैलाशनाथ, डा. ब्रजेश यदुवंशी, त्रिभुवन नाथ उपाध्याय, मोहर्रम अली शामिल किये गये। अध्यक्ष पद के दावेदार निवर्तमान अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र व राकेश कान्त पाण्डेय रहे।

चयन समिति के सदस्यों की आपसी मंत्रणा से निकले परिणाम के अनुसार राकेश कान्त पाण्डेय को अध्यक्ष चुन लिया गया। इस पर उपस्थित साथियों ने श्री पाण्डेय का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही चयन समिति ने वर्तमान में महासचिव रहे रामजी जायसवाल को पुनः महासचिव एवं त्रिभुवन नाथ उपाध्याय को कोषाध्यक्ष चुना गया जिस पर सभी ने बधाई दी। चुनावी प्रक्रिया का संचालन महासचिव रामजी जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर जय प्रकाश मिश्र, विजय प्रकाश मिश्र, आदर्श कुमार, विरेन्द्र गुप्ता, मोहर्रम अली, सरदार जोगिन्दर सिंह, मेंहदी हुसैन रिजवी, सुबाष चन्द्र पाण्डेय, डा. अनिल दुबे आजाद, डा. ब्रजेश यदुवंशी, शैलेन्द्र यादव, संजय श्रीवास्तव, डा. यशवंत गुप्ता, अरविन्द पटेल, अरूण यादव, सूरज साहू, शम्भू सिंह, अजय प्रताप पाल, छोटे लाल सिंह, मो. रऊफ खान, मंगला प्रसाद तिवारी, शशिकान्त मौर्य, वीरेन्द्र मिश्र, अरूण सिंह, सै. नौशाद अली, अजीत सोनी, विकास सोनी, चन्द्र मोहन, अनिल गौतम सहित तमाम सम्पादक उपस्थित रहे।