• सरायख्वाजा के छबीलेपुर बाजार के पास हुई घटना

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छबीलेपुर बाजार के पास दो बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने असलहा सटाकर शिक्षक नेता से लाइसेंसी रिवाल्वर नगदी मोबाइल व जरूरी कागजात लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने कहा कि लूट नहीं चोरी हुई है।
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अतुल प्रकाश यादव छुन्छे गाव के जूनियर माध्यमिक विद्यालय पर पढाते हैं। उनका घर पास के गांव हरबसपुर में पड़ता है। अतुल प्रकाश सोमवार की रात शहर से कामकाज निपटाने के बाद बाइक से घर जा रहे थे।
रात करीब 11 बजे छबिलेपुर बाजार से छुन्छा रोड पर मुड़े हैं। थोङा आगे जाने के बाद सुनसान स्थान पर पहुंचे थे। तभी दो बाइक पर आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें अअसलहा दिखा कर रोक लिया। अतुल को मारपीट कर इनका लाइसेंसी रिवाल्वर, कारतूस,  दो मोबाइल, नगदी व आधार कार्ड लाइसेंस पैन कार्ड पासबुक छीन लिए।

जाते वक्त बदमाशों ने उनकी बाइक की चाबी निकालकर फेंक दिया और फरार हो गए। इसके बाद डरे सहमे अतुल प्रकाश ने पुलिस को सूचना दी। थाने जाकर इस घटना की जानकारी दी। पुलिस भी जानकारी मिलने पर रात में ही जांच पड़ताल में जुट गई।
थाना प्रभारी राजेश यादव का कहना है कि यह चोरी का मामला है। क्योंकि यह सुबह मामले की जानकारी हमको दिये हैं। घटना को लेकर शिक्षक नेताओं में भारी आक्रोश है। शिक्षकों ने कहा अगर आरोपी पकङे नहीं गये तो हम लोग रोड पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।