बदलापुर, जौनपुर। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गावों में गुरुवार को हुई मारपीट में 11 लोग घायल हो गये। घायलों में चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घनश्यामपुर चौकी क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में सुबह दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी डण्डे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष से 40 वर्षीय लालजी विश्वकर्मा, 17 वर्षीय अनुपम, 45 वर्षीय लाल साहब, 19 वर्षीया पिंकी, 44 वर्षीया गीता देवी तथा दूसरे पक्ष से 25 वर्षीय अमरनाथ, 60 वर्षीय जवाहरलाल, 16 वर्षीय सतीश व 25 वर्षीया सरिता घायल हो गयी।
उधर सरोखनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने लाठी डण्डे से दूसरे पक्ष के  65 वर्षीय राजमणि व 32 वर्षीय सुरेश कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल राजमणि, अमरनाथ, जवाहरलाल, सतीश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।