लखनऊ: मुख्यमंत्री ने अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयन्ती पर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन के इतिहास में शहीद भगत सिंह का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाता है। भारत को स्वतन्त्र कराने में उनका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अमर शहीद सरदार भगत सिंह का सम्पूर्ण जीवन संघर्ष से परिपूर्ण रहा, उनके जीवन से वर्तमान युवा पीढ़ी भी प्रेरणा प्राप्त करती है। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी को राष्ट्र भक्तों के सपनों के अनुरूप देश व प्रदेश को विकसित एवं खुशहाल बनाने के लिए संकल्पबद्ध होने का अवसर देता है।