जौनपुर: सद्भावना पुल के पास गोमती नदी में डूबा युवक | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना पुल के पास शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे एक युवक गोमती नदी में डूब गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के लखनपुर निवासी चुन्नी चौरसिया का बेटा मुकेश चौरसिया (35) भंडारी स्टेशन के पास पान की दूकान चलाता है। वह शाम को करीब आठ बजे अपनी बाइक से सद्भावना पुल पर पहुंचा। वह बाइक को पुल पर खड़ी कर दिया और दुर्गा मंदिर के पास बनी सीढ़ी से नदी की ओर नीचे उतर गया।
पुल के नीचे पैदल ही नदी में उतर कर गहरे पानी में चला गया। देर तक नहीं निकला तो आसपास के कुछ युवकों ने शोर मचाया और पुलिस कंट्रोल को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका है।