जौनपुर: कुएं में गिरी महिला की मौत, शिनाख्त नहीं | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कछौरा गांव में एक महिला कुएं में गिर गयी जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर जुटे लोगों के अनुसार लगभग 25 वर्षीया उक्त महिला संदिग्ध परिस्थिति में कुएं में गिर गयी।
जब तक स्थानीय लोग उसे बाहर निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक न मृतका की शिनाख्त हो सकी और न ही कुएं में गिरने का कारण ज्ञात हो सका।