नानक चंद्र त्रिपाठी
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम नारायन डीह में शुक्रवार की दोपहर विद्युत करेन्ट की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।
देवी प्रसाद की 67 वर्षीय पत्नी भुलना देवी शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे अपने दरवाजे पर कोई कार्य कर रही थी। उसी दौरान सजावट के लिए लगे विद्युत तार की चपेट में आकर झुलस गई। आनन फानन में परिजन उन्हें लेकर पीएचसी मुंगराबादशाहपुर गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।