फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी की नगर कार्यकारणी की घोषणा कर दी गयी। जिसमे पूर्व में कमेटी में रहे महज एक-दो कार्यकर्ताओं को ही जगह मिली है। अन्य सभी नये चेहरे शामिल किये गये है। फतेहगढ़ के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान ने अपनी कार्यकारणी की घोषणा कर दी।


जिसमे पूर्व कमेटी के संजीब गिहार व रिंकू दुबे ही नजर आ रहे है। नई कमेटी में दीपक कटियार व रिंकू दुबे को महामंत्री बनाया गया है। रमाशंकर चित्रांश,मनोज राजपूत,वैभव अवस्थी अनिल तिवारी, अरविन्द भदौरिया व गौरव कटियार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संजीब गिहार, महेंद्र कुशवाह शैलेन्द्र माथुर, बबिता देवी को मंत्री बनाया गया है। मोहन प्रताप सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। फतेहगढ़ मंडल की कमेटी में दो मंत्री व एक कोषाध्यक्ष पद पर जगह खाली है। जो चर्चा का विषय है। फिलहाल सूची में तीनो पदों के आगे रिक्त स्थान है। वही 45 को नगर कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया है। युवा मोर्चा के प्रशिक्षण प्रदेश संयोजक अभि द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कादरी गेट पर पार्टी के कैम्प कार्यालय में उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार युवाओं की ही देंन है।
इस लिये बेरोजगार नौजवानो को रोजगार के अवसर दे रही है। जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने भी विचार व्यक्त किये। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला, शैलेन्द्र सिंह राजपूत, भास्कर दत्त द्विवेदी, शिवांग रस्तोगी, पियूष त्रिपाठी, रानू दीक्षित, विस्तारक धीरेन्द्र आदि रहे।