जौनपुर। लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा के पांचवें दिन मछलीशहर विधानसभा में साइकल यात्रा निकाली गई। सपा की साइकिल यात्रा का शुभारंभ श्री राम पीजी कालेज निगोह से हुआ।
जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव व विधायक जगदीश सोनकर ने हरी झण्डी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि इस साइकिल यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता खेत खलिहानों, चट्टी चौराहों तक जाकर समाजवादी पार्टी की पूर्व की सरकार द्वारा किये गये काम व मौजूदा भाजपा की जन विरोधी व जुमलेबाजी, विकासहीन मानसिकता के बारे में बताने का काम कर रहा है।
जो आने वाले समय में रंग लाएगी। कार्यकर्ताओं का परिश्रम बेकार नहीं जायेगा। इस समय देश की जनता को विकास के नाम पर धार्मिक रूप से बांटने का जो षड़यंत्र चल रहा है। उसे कार्यकर्ता इस साइकिल यात्रा के माध्यम से बताने का काम कर रहे हैं। जिससे 2019 में कार्यकर्ता व आमजन इस झूठ व फरेब की सरकार को उखाड़ फेकेंगे।
विधायक जगदीश सोनकर ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में इस तरह के कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। हर तरफ आमजन में समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा किये गये कार्य की तुलना होने लगी है। आने वाले समय में प्रदेश ही नहीं पूरे देश में बहुत बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। अब देश की जनता अपने आप को ठगी हुयी महसूस कर रही है। साइकिल यात्रा कटवार, अरूवावां, जंघई, निभापुर, मछलीशहर होते हुये मुंगराबादशाहपुर की ओर रवाना हुई। साइकिल यात्रियों का जगह जगह माल्यार्पण कर गांववासियों ने स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव, लकी यादव, जयहिन्द यादव, जेपी यादव, पप्पू रघवंशी, आशीष यादव मुलायम, श्रवण जायसवाल, राजदेव पाल, निजामुद्दीन अंसारी, राहुल त्रिपाठी, अमित यादव, लक्ष्मीकांत यादव, अनिल यादव, पवन यादव, ऋषि यादव, आलोक यादव, शनी यादव, प्रविण यादव, जय प्रकास, राज यादव, सुजीत जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, राजन मिश्रा, दीपक गोस्वामी, शमीम अहमद, गोविन्द माली आदि उपस्थित रहे।