जौनपुर। अग्रहरि समाज युवा प्रदेश अध्यक्ष श्रवण अग्रहरि का जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। अग्रहरि समाज प्रदेश युवा उपाध्यक्ष विक्रम अग्रहरि के निवास रामाश्रम कॉलोनी उमरपुर में युवा जिलाध्यक्ष अरविंद अग्रहरि के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत हुआ।
इसके बाद युवा संगठन का विस्तार किया गया जिसमें अमित अग्रहरि जिला उपाध्यक्ष, जितेंद्र अग्रहरि रिंकू जिला कोषाध्यक्ष, अक्षत अग्रहरि जिला संगठन मंत्री, राकेश अग्रहरि जिला मंत्री और अनुज अग्रहरि को नगर अध्यक्ष बनाया गया।