जौनपुर। हलषष्ठी (ललही छठ) का त्योहार जिले भर में शनिवार को श्रद्ध‍ा के मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर पुत्र और पति के दीर्घायु होने की कामना की।
पूजा स्थल पर बेदी मनाकर महिलाओं ने छठ माता की पूजा की और कहानी सुनाई। प्रसाद के रूप में महुआ, तिन्नी का चावल और दही चढ़ााया। सुबह से ही घरों में पूजा को लेकर तैयारी चल रही थी। थाल में पूजा का सामान लेकर महिलाएं पूजा स्थल पर पहुंची। छठ माता की पूजा कर पुत्र और प​ति के दीर्घायु होने की कामना की। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक त्योह धूमधाम से मनाया गया।
ऐसी मान्यता है कि छठ माता की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। प्रत्येक वर्ष भादों मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को यह व्रत विशेष रूप से पुत्रवती माताओं द्‍वा किया जाता है। परंपरा के अनु​सार महिलाएं जलाशय अथवा किसी मंदिर परिसर में जलकुंड बनाकर पूजा की जाती है। पलास, कुश आदि की टहनियां गाड़कर छठ माता की पूजा की जाती है।
lalahi_chhath #jaunpur #jaunpur_news