मुंबई। अनुष्का शर्मा और वरुण धवन इन दिनों फिल्म "सुई धागा" के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में सुई धागा का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। जिसमें वरूण और अनुष्का काफी खुश मुद्रा में नजर आ रहे हैं।
इस पोस्टर को वरुण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। अनुष्का अपने लुक्स पर एक्सपेरीमेंट करने में बिल्कुल पीछे नहीं रहती। अनुष्का के फैंस को अनुष्का का यह लुक बेहद पसंद आएगा। फिल्म में अनुष्का का नाम ममता और वरुण का नाम मौजी है। यह फिल्म मेड इन इंडिया थीम पर आधारित है। यशराज फिल्म्स बैनर के तले बन रही यह फिल्म शरत कटारिया के निदर्शन में बनाया गया है। सुई धागा 28 सितंबर को रिलीज होगी।