जौनपुर: तीन लाख 70 हजार की वसूली | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
शाहगंज, जौनपुर। विद्युत विभाग की टीम द्वारा बुधवार को बकाया वसूली अभियान चलाकर तीन लाख 70 हजार रुपये की वसूली की।
विभाग के एसडीओ दीपक जायसवाल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में बकायादारों से तीन लाख 70 हजार रुपये की वसूली की। अभियान के दौरान एसडीओ ने कहा कि बकायेदारों के द्वारा विद्युत बिल बकाए का भुगतान नहीं किये जाने पर उनके कनेक्शन काट दिये जाएंगे। पुनः अवैध रुप से जोड़ने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। अभियान में अवधेश कुमार महेंद्र प्रजापति आदि रहे।