लखनऊ: लोक अदालत में 6058 मुकदमें निस्तारित
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
लखनऊ। आज जनपद न्यायालय लखनऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गयाए जिसमें माननीय जनपद न्यायाधीश नरेन्द्र कुमार जौहरी द्वारा सिविल कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत पर बड़ी संख्या में वादकारियों ने अपने मुकदमों के त्वरित निस्तारण के लिये गरमजोशी से हिस्सा लिया। आज सम्पन्न हुई लोक अदालत में जनपद न्यायालय लखनऊ में लगभग 9633 वाद नियत किये गयेए जिसमें से कुल 4709 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में चेक बाउन्स केसेजए बैक रिकवरी केसेजए अपराधिक शमनीय वादए वैवाहिक वादए मोटर एक्सीडेंट क्लेम पिटीशन वादए किरायेदारी वाद, सुखाधिकार, व्यादेश, उत्तराधिकार आदि दीवानी वादों का भी निस्तारण किया गयाए और कुल 72499753/. रूपये की धनराशि जुर्माने व समझौता राशि के सम्बन्ध में आदेश किया गया।
इसके अतिरिक्त बैंक वसूलीव फाइनेन्स के प्री. लिटिगेशन स्तर पर 443 वादों का जनपद न्यायालय में निस्तारण किया गयाए जिनके समझौता राशि 32692015/. रुपये है। लखनऊ के समस्त राजस्व व चकबन्दी न्यायालयों में कुल 906 वाद निस्तारित किये गये। इस प्रकार जनपद लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आज दिनांक 08.09.2018 को कुल 6058 मुकदमें निस्तारित हुये और जिनकी समझौता व जुर्माना राशि 108055375/. रुपये है।