जौनपुर: कुर्मी क्षत्रिय महासभा भंग, नयी कार्यकारिणी का चुनाव 14 को | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की जनपद इकाई की बैठक सरदार पटेल सेवा संस्थान मातापुर में हुई। इस मौके पर जनपद कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने पर उसे भंग कर दी गयी।
साथ ही नयी कार्यकारिणी के चुनाव/चयन पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान तय किया गया कि नयी कार्यकारिणी का चुनाव आगामी 14 अक्टूबर को सम्पन्न होगा।
इस दौरान बतायागया कि इसके पहले 2 अक्टूबर को मड़ियाहूं, 3 अक्टूबर को केराकत, 4 अक्टूबर को बदलापुर, 5 अक्टूबर को मछलीशहर, 6 अक्टूबर को शाहगंज और 7 अक्टूबर को सदर तहसील मंे चुनाव सम्पन्न होगा। 70 सदस्यों में से जनपद कार्यकारिणी का चुनाव होगा।