जौनपुर। सूबे के राज्यमंत्री नीलकण्ठ तिवारी एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा नगर के जेसीज चौराहे के पास स्थित भाजपा जिला कार्यालय से आमजन के श्रद्धांजलि सभा के बाद वाराणसी के लिये रवाना कर दिया गया।
कलश यात्रा जफराबाद, सिरकोनी, जलालपुर के रास्ते होते हुये वाराणसी को प्रस्थान की गयी। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानन्द, सांसदद्वय डा. केपी सिंह, रामचरित्र निषाद, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, विधायक डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिद्धार्थ, शशि मौर्या, इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, राजवीर सिंह, हमीदा बानो सहित तमाम लोग शामिल रहे।