Jaunpur News: क्रास कन्ट्री रेस महिला में उजाला एवं पुरूष में गोलू ने मारी बाजी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: क्रास कन्ट्री रेस महिला में उजाला एवं पुरूष में गोलू ने मारी बाजी


सिद्दीकपुर, जौनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिला प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में गणतन्त्र दिवस पर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में प्रातः 7 बजे कुत्तुपुर तिराहे से इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर तक पुरूष वर्ग की 5 किमी0 एवं महिला वर्ग की 3 किमी0 क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन कराया गया।

पुरूष एवं महिला क्रास कन्ट्री रेस का शुभारम्भ नगर मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर किया। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि श्याम बाबू यादव जिला पंचायत सदस्य एवं विशिष्ट अतिथि अमित अस्थाना मण्डल उपाध्यक्ष उपस्थित थे। अतिथियों ने महिला एवं पुरूष वर्ग के प्रथम छः स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उपस्थित अतिथियों को अशोक सोनकर क्रीड़ा अधिकारी ने अंगवस्त्रम प्रदान करके सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को आजादी के महत्व एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए अपने कर्मस्थल पर कर्मठता के साथ अपनी प्रतिभा को बेहतर करने पर बल दिया गया। क्रीड़ा अधिकारी ने झण्डारोहण करने के पश्चात समस्त खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं उपस्थित स्टाॅफ को पंचप्रण की शपथ दिलायी। महिला एवं पुरूष वर्ग में प्रथम छः स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। महिला वर्ग उजाला यादव प्रथम, अमृता यादव द्वितीय, अंशिका यादव तृतीय, भारती निषाद चतुर्थ, सेजल यादव पंचम, श्रेया बिन्द षष्टम रहीं। पुरूष वर्ग में गोलू यादव प्रथम, सुरेश द्वितीय, श्रेयांश यादव तृतीय, दीपक गौर चतुर्थ, अवनीश यादव पंचम, रजनीश प्रजापति षष्टम आये। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!