Lucknow News: चेयरमैन प्रतिनिधि अभय जायसवाल ने कैबिनेट मंत्री अरविन्द शर्मा का मनाया जन्मदिन

Aap Ki Ummid
follow us
Lucknow News: चेयरमैन प्रतिनिधि अभय जायसवाल ने कैबिनेट मंत्री अरविन्द शर्मा का मनाया जन्मदिन




राजधानी में जौनपुर के प्रभारी मंत्री के आवास पर हुआ भव्य कार्यक्रम, दी बधाई

शुभम जायसवाल

लखनऊ। आपका जन्मदिन प्यार, सफलता एवं दुनिया की सारी खुशियों से भरा हो। आप जैसे मार्गदर्शक का प्यार मेरे लिये सबसे बड़ा खजाना है। साथ ही आपका जन्मदिन आपके साथ मनाना मेरे लिये सौभाग्य की बात है। उक्त बातें जौनपुर के मछलीशहर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि एवं युवा नेता/समाजसेवी अभय जायसवाल ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (नगर विकास व ऊर्जा विभाग) और जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा के जन्मदिन मनाते हुये कही। 

सूबे की राजधानी लखनऊ के कालिदास मार्ग पर स्थित श्री शर्मा के आवास पर केक काटने के बाद उनको बुकें भेंट करते हुये श्री जायसवाल ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें जिससे आप यूं ही निरन्तर राष्ट्र, समाज और जनसेवा के कायों में ऊर्जावान बने रहे। श्री जायसवाल द्वारा विशेष तरीके से जन्मदिन मनाने से अभिभूत कैबिनेट मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि अभय जैसी युवा पीढ़ी को यदि सही मार्गदर्शन मिल जाय तो यह अपने क्षेत्र का कायाकल्प ही बदल सकते हैं। उक्त अवसर पर इं. उमाशंकर गुप्ता सभासद नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर सहित तमाम पार्टीजन, समर्थक एवं शुभचिन्तक मौजूद रहे।

ads


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!