Jaunpur News: सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा: केडी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा: केडी




केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न

डोभी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड परिसर के सभागार में केन्द्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, संस्कार, सम्मान एवं सुशासन के तहत चल रहे 3 दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को समापन धूमधाम से हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी स्टॉल लगाये गये जहां केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय प्रकाश सिंह केडी और अध्यक्षता कर रहे खण्ड विकास अधिकारी अरविंद यादव ने किया। इसके बाद मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख ने उपस्थित क्षेत्रीयजनों व कर्मचारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही पात्र लाभार्थियों तक इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुये महिलाओं के पोषण और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, विकास और सुरक्षा जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं धरातल पर उतरी हैं जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए शिविरों का अवलोकन करके योजनाओं की जानकारी लिया। शिविर में आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व योजना, शिक्षा विभाग, बाल विकास, कृषि विभाग और पशुपालन विभाग के स्टॉल भी लगाए गए थे।

इास अवसर पर अखिलेश सिंह, नृपेन्द्र सिंह मंडल अध्यक्ष बजरंगनगर, हरिहर राजभर मंडल अध्यक्ष डोभी, अभिनव सिंह, संजय सोनकर पूर्व मंडल अध्यक्ष, संजय सिंह, रामदयाल सिंह, विनय सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बबलू, सतेन्द्र सिंह, चिकित्साधीक्षक जितेन्द्र गुप्ता, पशु चिकित्साधिकारी डा. एसके आनन्द, बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रशांत सिंह, आपूर्ति निरीक्षक बलवंत सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह, एडीओ पंचायत प्रवीण सिंह, एडीओ एजी दयानन्द सिंह, एडीओ आईसबी, एडीओ कोवापरेटीव अशोक सिंह, एडीओ समाज कल्याण दिनकर मौर्या, एडीओ एसटी शिवेंन्द्र मोहन शुक्ला, लिपिक लालजी राम, राधेश्याम सिंह, राजपाल, जेई अनिल सिंह, गौरव पाल, सचिवगण राजेश यादव, दीपक कुमार, सुनित कुमार, रमेश गौतम, किशन कुमार, पंकज गौतम, बृजेश गौतम, मंगल दास, मनोज कुशवाहा, रितेश यादव, हरिहर लाल, अमीत सिंह, एखलाक, गोपाल, अनिल, रमेश कुमार, अतुल सिंह, अरुण कुमार, सचिन कुमार, करन कुमार, राजेश कुमार, संदीप कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहें कार्यक्रम का संचालन सचिव अजित कुमार ने किया।

ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!