Jaunpur News: सर्वाधिक 85% हासिल करके स्कूल टॉपर बनी मिस्बाह खान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सर्वाधिक 85% हासिल करके स्कूल टॉपर बनी मिस्बाह खान


अव्वल नम्बर लाने वाले छात्र-छात्राएं किये गये सम्मानित

सर सैयद अहमद इण्टर कालेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में संचालित सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज सबरहद, तालीमाबाद में 10वीं और 12वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन द्वारा फूल—मालाओं से सम्मानित करते हुए ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही 10वीं कक्षा में कॉलेज में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को इंटर तक मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा की गई। इसके अलावा इंटरमीडिएट में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन करने पर फीस में रियायत देने की भी घोषणा की गई।

Jaunpur News: सर्वाधिक 85% हासिल करके स्कूल टॉपर बनी मिस्बाह खान

बताया गया कि कॉलेज का हाईस्कूल और इंटर तक का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में मिस्बाह खान ने 85% अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं दिव्यांशी ने 82% के साथ दूसरा और सफीरा ने 79% के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में हाईस्कूल में निदा इमरान ने 88% के साथ पहला, खुशबू दिनेश ने 86% के साथ दूसरा और दीपा प्रजापति ने 85% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

बॉयज़ सेक्शन में इंटरमीडिएट में मोहम्मद रेहान ने 84% के साथ पहला, मोहम्मद फराज ने 82% के साथ दूसरा और ऋषभ मौर्य ने 81% के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में मोहम्मद अकदस ने 89% के साथ पहला, अमीर हमजा ने 85% के साथ दूसरा और मोहम्मद आरिज ने 83% के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (बॉयज़) का कुल परिणाम 95% रहा।

इस मौके पर प्रिंसिपल मो. शाहिद नईम ने बच्चों बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और शिक्षकों के प्रयासों का परिणाम है। विद्यार्थी आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखें और मेहनत के दम पर ऊँचाइयों को छूते हुए देश और क्षेत्र का नाम रोशन करें। हर चीज को भाग्य पर छोड़ने के बजाय मेहनत पर भरोसा करें, स्कूल में अनुपस्थित रहने से बचें और घर पर मन लगाकर पढ़ाई करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

वहीं तलअत रिजवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों की कमी के बावजूद लड़कियों ने जिस तरह सफलता हासिल की है, वह उनकी क्षमता का प्रमाण है। शिक्षा का सफर इंटर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आगे भी कई चुनौतियों का सामना करना होगा, इसलिये छात्राओं को दृढ़ संकल्प के साथ मेहनत करनी चाहिए और अपने भविष्य को स्वयं गढ़ना चाहिए। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी उपस्थित रहे।

adsads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

ads

ads

ads

 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!