जौनपुर। आजादी के बाद सभी को समानता का अधिकार देने के लिए बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान के अंतर्गत सभी भारतवासियों को मूलभूत अधिकार दिए थे। बाबा साहेब अम्बेडकर का यह सपना था कि सभी जाति एवं धर्म को सम्मान और समानता मिले। इसी संविधान की रक्षा के लिए सपा और बसपा ने गठबंधन किया है। अगर संविधान की रक्षा करनी है तो भाजपा को जड़ से उखाड़ना होगा।
यह बातें नगर के शिया कॉलेज मैदान में वरिष्ठ बसपा नेता अशोक सिंह ने बसपा-सपा जिलास्तरीय संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि गठबंधन के कार्यकर्ता का उत्साह यह बता रहा है कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट में से गठबंधन 70 से अधिक सीट पर जीत का परचम लहरायेगी।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, तूफानी सरोज, विधायक सुषमा पटेल, उमाकांत यादव, विवेक यादव, डा. केपी यादव, श्रद्धा यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूनम मौर्या सहित सपा बसपा के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



DOWNLOAD APP