Jaunpur News: दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिये स्नेह जरूरी: अमित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिये स्नेह जरूरी: अमित


बीआरसी सिकरारा में हुई अभिभावक परामर्श गोष्ठी, बांटे गये प्रमाण पत्र

सौरभ सिंह

सिकरारा, जौनपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीआरसी प्रांगण में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए परामर्श गोष्ठी एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह हुआ। बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समाज के विशेष प्रेम और स्नेह की आवश्यकता है। सरकार इन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराएं, ताकि उन्हें वहां विशेष शिक्षकों से 'सपोर्टिव सुपरविजन' मिल सके।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे रिसोर्स पर्सन विवेक सिंह ने सरकारी सुविधाओं के लिए 'दिव्यांग प्रमाण पत्र' को अनिवार्य बताया। विशेष शिक्षक दीपक राव ने बताया कि कक्षा 1 से 8 तक की दिव्यांग बालिकाओं को 2000 रुपये स्टाइपेंड व बालकों को 6000 रुपये एस्कॉर्ट भत्ता दिया जाता है। यूडीआईडी कार्ड से सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा भी संभव है। इस दौरान रामजीत मौर्य, विवेक कुमार, विजय सिंह और रुचि यादव ने भी दिव्यांग बच्चों के अधिकारों व बचाव पर संक्षेप में प्रकाश डाला। अंत में मुख्य अतिथि अमित सिंह के हाथों से उपस्थित लगभग 50 अभिभावकों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!