चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में चल रहे 5 दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन वाराणसी से पधारे कथा वाचक डॉ मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि आदमी विज्ञान के बल पर आकाश में पक्षी की तरह उड़ सकता है। जल में मछली की तरह तैर सकता है लेकिन आध्यात्मिक के अभाव में आदमी की तरह धरती पर नहीं चल पा रहा है। विज्ञान हमें गतिशील बनता है जबकि अध्यात्म संवेदनशील बनाता है। विज्ञान कृति का विश्लेषण करता है जबकि अध्यात्म करता का अन्वेषण करता है। विज्ञान विध्वंसक हथियार बन सकता है जबकि अध्यात्म पत्थर को भी भगवान बना देता है।
पुष्प वाटिका प्रसंग की चर्चा करते हुये उन्होंने बताया कि जब अपने पक्ष का परित्याग कर देता है। भगवान उसके पक्ष को स्वीकार कर लेते हैं। पूर्ण रूपेण भगवान पर विश्वास करने से भगवान जीव की सहायता करते हैं। श्रीराम मोर का पंख धार करके आते हैं, क्योंकि मोर परमात्मा की मस्ती में अपनी हस्ती को बुलाकर अपने पक्ष का परित्याग कर देता है। पूजा में हृदय का भाव अनुराग महत्वपूर्ण होता है। परमात्मा भाव के बस में होता है। गुरु के चरणों की कृपा से शिष्य का उत्कर्ष होता है।
जौनपुर से पधारे कथा वाचक डॉ अखिलेश चंद्र पाठक ने बताया कि ममता से ऊपर उठकर भगवान की आराधना करनी चाहिए। मैं तुम्हारा भाव है माया का परिचायक है। इससे ऊपर उठकर सभी से प्रेम करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन गुड्डू उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर राम आसरे साहू, मदन साहू, शिवासरे गिरी, हनुमान त्रिपाठी, सावन त्रिपाठी, अनिल साहू समेत तमाम श्रोतागण उपस्थित रहे।
.jpg)






