Jaunpur News: जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग कार्य का किया निरीक्षण, फसल उत्पादन का लिया जायजा

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग कार्य का किया निरीक्षण, फसल उत्पादन का लिया जायजा


जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने विकास खंड करंजाकला के ग्राम कोहड़ा में पहुंचकर क्रॉप कटिंग कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेत में कराई जा रही फसल कटाई की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुये संबंधित अधिकारियों से क्रॉप कटिंग के निर्धारित मानकों एवं प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने फसल की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग कार्य को पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग के आंकड़े कृषि उत्पादन के सटीक आकलन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इसके आधार पर फसलों की औसत उपज का निर्धारण किया जाता है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्रॉप कटिंग कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया जाय जिससे फसल उत्पादन के वास्तविक आंकड़े प्राप्त हो सकें। इस अवसर पर तहसीलदार सदर, उप कृषि निदेशक अश्वनी सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, डिप्टी पीडी आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!