Jaunpur News: श्रीराम कथा श्रवण से समाप्त होती है जीवन की व्यथा: डा. मदन मोहन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: श्रीराम कथा श्रवण से समाप्त होती है जीवन की व्यथा: डा. मदन मोहन


चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में चल रहे 5 दिवसीय श्रीराम कथा के 5वें दिन कथा विश्राम दिवस पर वाराणसी से पधारे कथावाचक डॉ मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि श्रीराम कथा श्रवण से जीवन की व्यथा समाप्त होती है। सीताराम विवाह की चर्चा करते हुए बताया कि जनक जी महाराज धनुष न टूटने से दुखी थे। आज के अनेक पिता रूपी जनक दहेज का धनुष न टूटने से दुखी हैं। रावण सुधार चाहता था। तलवार के बल पर परशुराम जी चाहते थे। कुठार के बल पर श्रीराम ने कर दिया। व्यवहार के बल पर श्रीराम का धनुष सर के नीचे है। परशुराम का प्रसाद सर के ऊपर शास्त्र का प्रयोग विवेक के नियंत्रण में होगा। समाज में शांति होगी। विवेक के ऊपर होगा। आतंकवाद और उग्रवाद का जन्म होगा। धर्म अर्थ का मोक्ष दशरथ जी को 4 पुत्रों के रूप में प्राप्त हुआ। श्रीराम के पीछे लक्ष्मण चलते हैं। भरत के साथ शत्रुघ्न। धर्म रूपी भरत के पीछे ही अर्थ रूपी शत्रुघ्न को चलना चाहिए। काम रूपी लक्ष्मण को मोक्ष रूपी श्रीराम के पीछे चलना चाहिए। यह कलिकाल मालयन है। श्रीराम मंगल आयतन हैं। भारतीय संस्कृति में विवाह संस्कार है। प्रत्येक बेटी अपने भाग्य से सब कुछ लेकर आती है। बेटी के विवाह में रोगियों की सेवा में 3 दुखियों के लिए कार्य करने में समाज की सेवा में गौ रक्षा में परोपकार में जो समय देता है। उसका जीवन धन्य है।

डा. अखिलेश चंद्र पाठक ने जयंत के प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि जयंत देवराज इंद्र का पुत्र था। जब श्रीराम माता सीता और लक्ष्मण जी चित्रकूट में वनवास कर रहे थे तब एक दिन जयंत के मन में भगवान श्रीराम के बल और सामर्थ्य की परीक्षा लेने का विचार आया। जयंत ने एक कौए (काग) का रूप धारण किया। श्रीराम जब माता सीता की गोद में सिर रखकर विश्राम कर रहे थे तब जयंत ने माता सीता के चरणों में चोंच से प्रहार किया जिससे उनके पैर से खून बहने लगा। जब श्रीराम की नींद खुली और उन्होंने यह दृश्य देखा तो उन्हें तीव्र क्रोध आया। उन्होंने कुश की एक तीली (तिनके) को मंत्रित करके ब्रह्मास्त्र बना दिया और जयंत की ओर छोड़ दिया। प्राण बचाने के लिए जयंत तीनों लोकों, स्वर्ग, ब्रह्मा और शिव के पास भागा परंतु कहीं भी उसे शरण नहीं मिली। अंत में नारद मुनि की सलाह पर वह रोते हुए श्रीराम की शरण में आया। श्रीराम दयालु थे। उन्होंने उसकी जान तो बख्श दी लेकिन ब्रह्मास्त्र की व्यर्थता न हो, इसलिये जयन्त की दाईं आँख पर प्रहार कर उसे काना (एक आँख से हीन) कर दिया। कथा का गुड्डू उपाध्याय ने संचालन किया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे। कथा के विश्राम दिवस पर शिवश्रय गिरी ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!