11 जोड़ों के विवाह तय, मंच पर दो जोड़ों की हुई गोद भराई
जिला अधिवेशन एवं परिचय सम्मेलन में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। श्री कान्य कुब्ज अखिल भारतीय हलवाई मोदनवाल महासभा के तत्वावधान में नगर के पचहटियां में स्थित एक मैरिज लॉन में जिला अधिवेशन एवं वर-वधू परिचय सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष आलोक आर्य ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री चिरौंजी लाल ने मोदनसेन भगवान की आरती किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आलोक आर्य ने नगर अध्यक्ष अमरनाथ मोदनवाल सहित नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी हरिशंकर लाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश मोदनवाल (शाहगंज), राष्ट्रीय युवा संयोजक अनिल मोदनवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हीरण बाबू, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष राम प्रकाश सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी हरिशंकर लाल ने अतिथियों को अंगवस्त्र, श्रीराम का फोटो फ्रेम एवं समाज का वार्षिक पंचांग भेंट करके सम्मानित किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में दिनेश मोदनवाल को सर्वसम्मति से निर्विरोध जौनपुर का नया जिलाध्यक्ष चुना गया।
कार्यक्रम के अगले चरण में आयोजित वर-वधू परिचय सम्मेलन में स्वजातीय परिवारों ने एक-दूसरे से परिचय किया। इस दौरान करीब 11 जोड़ों के विवाह संबंध तय हुए। वहीं मंच पर दो जोड़ों की गोद भराई की रस्म समाज के लोगों की मौजूदगी में संपन्न कराई गई। उपस्थित स्वजातीय बंधुओं ने दोनों कन्याओं को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना किया। अंत में जिला महामंत्री ज्ञानचंद मोदनवाल ने समस्त अतिथियों एवं उपस्थित स्वजातीय बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
.jpg)







