जौनपुर। जनपद में संचालित नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन की उप योजना सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट आफ क्राप रेज्ड्यू योजनान्तर्गत अनुदान पर कृषि यंत्रों के लाभार्थी कृषकों के चयन हेतु ई-लाटरी का आयोजन कृषि निदेशालय द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय कार्यकारी समिति (डी0एल0ई0सी0) की देख—रेख में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया जहां कुल 19 लाभार्थी कृषकों का चयन हुआ। उक्त चयनित लाभार्थी में सुपर सीडर-03, पावर चेफ कटर-01, पावर टीलर-02, स्ट्रारीपर-01, मिनी राइस मिल-01, कस्टम हायरिंग केन्द्र- ग्रामीण उद्यमी हेतु-01, क्राप रीपर ट्रैक्टर माउण्टेड/सेल्फ प्रोपेल्ड-02, लेजर लैण्ड लेवलर-03, मल्टी क्राप थेशर-01, आयल मिल विथ फिल्टर प्रेस-01, आलू बोने की मशीन-02 एवं पैडी स्ट्रा चापर/श्रेडर/मल्चर-01 लाभार्थी कृषक चयनित हुये।
Jaunpur News: जौनपुर में 19 कृषकों का हुआ चयन
नवंबर 03, 2026
follow us
.jpg)




