Jaunpur News: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us

डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 अक्टूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे बालिका दुर्गा पूजा देखकर चौराहे से घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान सरायमोहिउद्दीनपुर गांव का हिमांशु उर्फ गोलू ने रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ की। बालिका किसी तरह वहां से बचकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद से उनका परिवार भयभीत है और आरोपित पक्ष की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा रही है जबकि घटना के सम्बन्ध में क्षेत्र में आरोप से हटकर दूसरे तरह की चर्चा है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि बालिका की मां की तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!