Jaunpur News: ब्रजेश इण्टर कालेज गुलालपुर के प्रबन्धक बनाये गये विवेक यादव

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: ब्रजेश इण्टर कालेज गुलालपुर के प्रबन्धक बनाये गये विवेक यादव


सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ब्रजेश इंटरमीडिएट कॉलेज गुलालपुर में सोमवार को प्रबंध समिति का चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें प्रबंधक पद पर विवेक यादव निर्वाचित हुये जबकि अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुरलीधर यादव को मिली। विद्यालय परिसर में आयोजित चुनाव प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी उमाशंकर यादव पूर्व प्राचार्य डॉ. भगवान दास इंटर कॉलेज हिंदी बघेला ने सम्पन्न कराया। चुनाव सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव की देख—रेख में हुआ। काफी विचार विमर्श के बाद प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विवेक के पक्ष में अपना मत दिया और सहमति भी जताई।

प्रबन्धक पद पर विवेक यादव के निर्वाचित होने पर समर्थकों एवं उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया। प्रबन्धक पद पर निर्वाचित होने के बाद विवेक यादव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए हर संभव कदम उठाये जायेंगे। इस अवसर पर लालचन्द यादव लाले, डॉ. जितेन्द्र यादव, लक्ष्मीशंकर यादव, राजमणि यादव, राजेंद्र सिंह, राम आसरे यादव, डॉ. आलोक यादव, राजेश यादव, आशीष यादव, दिनेश चौहान, सिकंदर यादव, अतुल पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!