बरसठी, जौनपुर। अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती प्राथमिक विद्यालय बेलौना कला में हर्षोल्लासपूर्वक मनायी गयी।
इसके बाबत बच्चों ने सम्पूर्ण ग्रामसभा में सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश को फैलाने के लिये जागरूकता रैली और प्रभातफेरी निकाली। वहीं विद्यालय में स्वच्छता महाअभियान, कला प्रतियोगिता हुई। इसी को लेकर विद्यालय को तोरण व गुब्बारों से दुल्हन की तरह सजाया गया। इसी क्रम में प्रत्येक कक्षा से उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को पुरस्कार कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, रंग किट देकर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान इसरावती देवी ने सभी बच्चों में मिष्ठान वितरण किया। इसी क्रम में प्रधानाध्यापक राजेश उपाध्याय ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, रसोईया, आंगनवाड़ी सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
.jpg)





