Jaunpur News: प्रसव के दौरान लापरवाही से नवजात की हुई मौत

Aap Ki Ummid
follow us

परिजनों ने अधिवक्ता प्रशान्त गुप्ता के माध्यम से 1 करोड़ के मुआवजे की उठायी मांग

संजय शुक्ला

जौनपुर। जनपद के स्थायी लोक अदालत में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहाँ एक दम्पत्ति ने डॉक्टरों और अस्पतालों की घोर लापरवाही और चिकित्सकीय कदाचार के चलते अपने नवजात पुत्र को खोने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता प्रशांत गुप्ता के माध्यम से दायर याचिका में पीड़ित माता-पिता ने जौनपुर स्थित एक हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर सहित शोभनाथ चिल्ड्रेन हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर तथा वाराणसी के मैट केयर मेटरनिटी एंड चाइल्ड हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मुआवजे की मांग किया है।

याचिका के अनुसार गर्भवती महिला की नियमित जांच हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर में चल रही थी जहाँ उसे प्रसव के लिए भर्ती कराया गया। आरोप है कि मुख्य डॉक्टर की अनुपस्थिति में अप्रशिक्षित स्टाफ दौरा प्रसव कराया गया जिससे बच्चे को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद नवजात को पहले शोभनाथ चिल्ड्रेन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर और फिर वाराणसी के मैट केयर मेटरनिटी एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन अंततः उसकी मृत्यु हो गई। पीड़ितों ने इन अस्पतालों की घोर लापरवाही के कारण अपने नवजात पुत्र को खोने के लिए कुल मिलाकर 1 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का दावा किया है।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!