राज्यसभा सदस्य बनाये जाने पर भाजपा नेता ने सभी के प्रति जताया आभार
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। अपनी माटी, अपने लोग एवं अपनों का असीम स्नेह, यही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। राज्यसभा सदस्य के रूप में नयी जिम्मेदारी प्राप्त करने के उपरान्त अपने गृह जनपद जौनपुर आगमन पर आप सभी देवतुल्य जनों से मिले अपार स्नेह, आत्मीयता और अभिनंदन से मन अभिभूत है। जौनपुर की पावन धरती पर मिले भव्य स्वागत और घर पर परिजनों, मित्रों, सहयोगियों, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के अपार प्रेम ने इस क्षण को अविस्मरणीय बना दिया। उक्त बातें गत दिवस राज्यसभा सदस्य (सांसद) बनाये जाने के बाद प्रथम गृह जनपद आगमन पर अपनों द्वारा किये गये भव्य स्वागत से अभिभूत होकर विद्यासागर सोनकर ने कही।
साथ ही आगे कहा कि सभी का विश्वास और अपनत्व मेरे लिये केवल प्रसन्नता का विषय नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति मेरे संकल्प को और दृढ़ करने की प्रेरणा है। जौनपुर की इस पावन माटी से मेरा रिश्ता केवल जन्मभूमि का नहीं, बल्कि आत्मीयता, संस्कार और सेवा का है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि इस नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए जन-आकांक्षाओं पर खरा उतरने का सतत प्रयास करूँगा। सभी के स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास के प्रति हृदय से कृतज्ञ हूँ। आपका स्नेह ही मेरी शक्ति है, आपका विश्वास ही मेरी जिम्मेदारी। आप सभी के स्नेह और आत्मीयता से अभिभूत हूँ।
श्री सोनकर ने कहा कि नई जिम्मेदारी प्राप्त होने के उपरांत गृह जनपद जौनपुर आगमन पर निवास स्थान पर पधारकर स्नेह, बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ देने वाले सभी सम्मानित जनों, मित्रों, सहयोगियों, समर्थकों, शुभचिंतकों एवं परिजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति, स्नेह और विश्वास से इस विशेष अवसर को और भी स्मरणीय बना दिया। आपका अपनत्व और आशीर्वाद मेरे लिए अमूल्य धरोहर है। आप सभी का यह स्नेह ही मेरी शक्ति और जनसेवा के प्रति मेरे संकल्प की प्रेरणा है। इस सम्मान और आत्मीयता के लिए आप सभी का हृदय से धन्यवाद एवं सादर आभार व्यक्त करता हूं।
.jpg)






