खुटहन, जौनपुर। बेसमय अर्णव चक्रवाती तूफान की तबाही से स्थानीय विकास खंड के अंतर्गत ग्रामसभा पनौली निवासी लघु किसान विवेक त्रिपाठी की 2 से 2.5 विस्वा धान की फसल पूरी तरह से पानी में गिरकर डूब चुका है। अभी धान पूरी तरह पका नहीं है। किसान ने बताया कि कुल लागत लगभग 1000 रुपये की सूखे और पानी में मिलाकर 10 बाह की जुताई और 3 आदमी की 300 रुपये की प्रति व्यक्ति के हिसाब 3 आदमी की 900 रुपये रोपाई और 500 रुपये की खाद और 200 रुपये की घास की दवाई और 600 रुपये निरवाई के हिसाब से कुल लागत 3200 रुपये खर्च हुये हैं। अब बेचारा/लाचार किसान अब सरकार और प्रशासन से गुहार लगा रहा है कि उसके परिवार के भरण पोषण के लिए कुछ सरकारी मुआवजा दिलाया जाय। वहीं किसान का कहना है कि उसके गाँव में कुल लगभग 50 से अधिक बीघा धान खेत में गिरे पड़े हैं। गाँव में इस 2 दिन पहले से घोषित आपदा पर अभी तक कोई सरकारी कर्मचारी सर्वे करने के लिए नहीं आया है जिससे किसानों में काफी मायूसी है जबकि किसान विवेक त्रिपाठी ने हल्का लेखपाल को फोन पर सूचना दी है जिससे परिवार जी खा सके। जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया है।
Jaunpur News: बेमौसम चक्रवाती तूफान से किसान का हुआ भारी नुकसान
अक्टूबर 31, 2026
follow us
.jpg)






