बाबा रमेश
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड में लगे सेनानी स्तम्भ में जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते क्षेत्र के तमाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम नहीं लिखे गये हैं। इसको लेकर ऐसे परिजनों सहित क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान चलते आज हम सब खुली हवा में साँस ले पा रहे हैं, उन्हीं सेनानियों की मछलीशहर ब्लाक में लगे सेनानी स्तम्भ में नाम तक नहीं लिखवाया गया है। बता दें कि क्षेत्र के सराययूसुफ गाँव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे नगई राम यादव के पौत्र रमेश चन्द्र यादव द्वारा जिम्मेदारों व खण्ड विकास अधिकारी को कई बार लिखित रूप से प्रार्थना पत्र देकर सेनानी स्तम्भ में नाम लिखने की माँग की गयी है। इसके बावजूद आज तक नाम नहीं लिखा गया। वहीं ताजुद्दीनपुर ग्रामसभा के प्रधान हरी लाल यादव ने कहा कि यादव इस तरह सेनानियों की उपेक्षा करना बहुत ही खेद का विषय है। समाजसेवी राजन यादव ने कहा कि यदि विकास खंड क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नाम सेनानी स्तम्भ में नहीं लिखवाया गया तो हम ब्लाक कार्यालय पर आन्दोलन करने को बाध्य हो जायेंगे।
.jpg)





