Jaunpur News: रक्तवीरों एवं समाजसेवियों का हुआ भव्य सम्मान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: रक्तवीरों एवं समाजसेवियों का हुआ भव्य सम्मान


8 रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

लकी ड्रा में जीविका जायसवाल को मिली एलईडी टीवी

5 अन्य विजेताओं को दिये गये पुरस्कार

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। जय मां विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति की ओर से मंगलवार को 5वें सम्मान समारोह हुआ। इसमें समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों, पत्रकारों और 8 स्वैच्छिक रक्तदाताओं समेत दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया। रक्तदाताओं के सम्मान के दौरान सेवा और मानवता का संदेश दिया गया। वहीं लकी ड्रॉ में 5 भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अजय सिंह ने कहा कि समाज के प्रति समर्पण और निस्वार्थ सेवा भाव रखने वालों का सम्मान करना ही सच्ची सामाजिक चेतना है। समाज में ऐसे अनेक लोग हैं जो बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंदों की सहायता करते हैं। कोई रक्तदान कर जीवन बचाने में योगदान देता है तो कोई गरीबों और असहायों की मदद करता है। वहीं पत्रकार अपनी लेखनी से समाज की समस्याओं को जिम्मेदारों तक पहुंचाते हैं। ऐसे लोगों का सम्मान करने से दूसरों को भी समाजसेवा की प्रेरणा मिलती है।

इस मौके पर 8 स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान विशेष आकर्षण रहा। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरत के समय किया गया रक्तदान किसी परिवार की खुशियां बचाने का माध्यम बन सकता है। रक्तदाता जाति और धर्म से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करते हैं। युवाओं को भी रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

समिति के अध्यक्ष शांतिभूषण मिश्रा ने कहा कि मां विंध्यवासिनी की आराधना के साथ मानवता की सेवा करना समिति का प्रमुख उद्देश्य है। धार्मिक आयोजनों की सार्थकता तभी है, जब उनसे समाज में सेवा, सहयोग और सद्भाव का संदेश जाए। समिति लगातार पांच वर्षों से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन कर रही है। आगे भी यह परंपरा जारी रहेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि सुनील याद, समाजसेवी सतीश यादव, भाजपा जिला मंत्री धर्मेंद्र मिश्रा, राजकेसर पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, मंडल अध्यक्ष अजय यादव, उपेंद्र नाथ मिश्रा, प्रशांत सिंह, दीपक समेत अन्य अतिथियों ने समिति के प्रयासों की सराहना किया।

इस दौरान आयोजित लकी ड्रॉ में 5 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में जीविका जायसवाल को एलईडी टीवी मिली। द्वितीय पुरस्कार जय प्रकाश प्रजापति को मिक्सर, तृतीय पुरस्कार शिवम गुप्ता को फर्राटा पंखा, चतुर्थ पुरस्कार डॉ. आजम खान को गैस चूल्हा तथा पंचम पुरस्कार सबीर इमरान को प्रेस (इस्त्री) प्रदान की गई। विजेताओं के नाम घोषित होते ही लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, कपूर चन्द्र जायसवाल, पप्पू पटवा, अमित जायसवाल, दीपक सोनी, प्रिंस गुप्ता, शनि गुप्ता, आशीष गुप्ता, अनूप गुप्ता, राविंश गुप्ता विक्की, राकेश गुप्ता, अभिषेक बरनवाल, अंश विश्वकर्मा, अनुभव सोनी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के संरक्षक मनीष गुप्ता ने किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!