Jaunpur News: मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। मिशन शक्ति फेस-6 के तहत सोमवार को थाना खेतासराय की एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति टीम की ओर से प्राथमिक विद्यालय अब्बोपुर से भव्य पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान टीम ने स्कूली बच्चों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा महिला अधिकारों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। पैदल मार्च के दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसमें पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही टीम ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उपनिरीक्षक रविंद्रनाथ तिवारी, लल्लू सिंह, प्रियंका, पूजा, कविता दुबे, रंजू, अंशिका, शालनी, रितु सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!