Jaunpur News: वरिष्ठ समाजसेवी भोलानाथ को पत्नीशोक, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

Aap Ki Ummid
follow us


तेजस टूडे सं.

तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के नारीपुर ग्रामसभा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी भोलानाथ मिश्र की धर्मपत्नी मृदुला मिश्रा का शुक्रवार की सुबह लखनऊ स्थित एक अस्पताल में हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। श्रीमती मिश्रा अपने पीछे हरा-भरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके दो पुत्र दो बहुएं नाती पोते हैं जो मुंबई में रहते हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पति भोलानाथ मिश्र के जीवन में यह अपूरणीय क्षति मानी जा रही है।

उनके निधन पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना किया। लखनऊ से शव गांव पहुंचते ही परिजनों और गांव के लोगों में कोहराम मच गया। उनके अंतिम शव यात्रा में लोगों ने पहुंचकर अंतिम दर्शन कर अपने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम दाह संस्कार प्रयागराज के छतनाग घाट पर किया गया मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र अमित मिश्र ने दी।

adsads

ads



ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!