Jaunpur News: रामपुर में हुआ भव्य पथ संचलन का आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: रामपुर में हुआ भव्य पथ संचलन का आयोजन


अतुल जायसवाल

रामपुर, जौनपुर। बीआरसी स्कूल रामपुर से शुरू हुए पथ संचलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। पथ संचलन बीआरसी स्कूल रामपुर से प्रारंभ होकर गोपालापुर मोड़ तिराहे से होते हुए पुनः बीआरसी स्कूल पहुंचा जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासित तरीके से कदमताल करते हुए संगठनात्मक एकता, समर्पण और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जिला कार्यवाह मछलीशहर वीरेंद्र जी, खंड संघ चालक जयशंकर जी, खंड संघ संचालक चंद्रेश जी, खंड कार्यवाह अरविंद जी, अखिलेश जी की उपस्थिति रही। पथ संचलन में बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख आशुतोष दुबे, जिला जागरण प्रमुख आलोक तिवारी, जिला शारीरिक प्रमुख विवेक मिश्रा सहित उदय शंकर पांडेय, अमन सिंह, शैलेश सिंह, भाजपा नेता रमेश दुबे, आद्या प्रसाद गिरी, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष देवी शंकर दुबे शामिल रहे।

इसके अलावा संतोष मिश्रा, श्याम अनुज पाण्डेय, प्रियांशु दीक्षित, विष्णुकांत तिवारी सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। नगर पंचायत रामपुर में आयोजित इस पथ संचलन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने अनुशासन, सामाजिक समरसता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया। विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं की सहभागिता से कार्यक्रम संपन्न हुआ।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!