Jaunpur News: सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर




राज्यमंत्री गिरीश यादव ने उद्घाटन करके कार्यक्रम को सराहा

जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत सखी वेलफेयर फाउण्डेशन जौनपुर ने रविवार को रमानाथ महाविद्यालय ईशापुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में सैकड़ों जरूरतमन्दों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश रहे जिन्होंने शिविर की सराहना करते हुए समाज के जरूरतमन्दों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के इस प्रयास को जनसेवा की महत्वपूर्ण पहल बताते हुये कहा कि इस आयोजन ने जरूरतमन्दों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया है।

शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों डॉ. पवन चौरसिया (जनरल सर्जन), डॉ. विवेक श्रीवास्तव (जनरल फिजिशियन), डॉ. डी.सी. मौर्य (जनरल फिजिशियन), डॉ. रश्मि मौर्य (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. रेनू मौर्य (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. राजेश मौर्य (दंत रोग विशेषज्ञ) आदि को मुख्य अतिथि ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया।

अभियान के अन्तर्गत आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, महामंत्री पीयूष गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, सहकार भारती के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, महाविद्यालय के प्रबन्धक अजय मौर्य, ओमित साहू, ओपी मौर्य, दिनेश गुप्ता, शुभम गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार विद्याधर राय विद्यार्थी आदि ने चिकित्सकों एवं फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं का इस पुनीत कार्य के लिए उत्साहवर्धन किया।

वहीं फाउण्डेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव अर्चना सिंह ने किया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, पिंकी जायसवाल, शकुंतला मौर्य, दिव्या साहू, सुजाता जायसवाल, संचिता बैंकर, संतोष गुप्ता, अंजु जायसवाल सहित तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!