Jaunpur News: बाइक सड़क पर फिसली, गिरने से युवक घायल

Aap Ki Ummid
follow us

रामपुर, जौनपुर। रामपुर-निगोह मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क पर पल्सर सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में युवक के सिर में गंम्भीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची रामपुर पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पहुंचाया जहां उसका इलाज कराया गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा रसूलहां से कुछ दूरी पर नजीर सिंह के पाही के पास रामपुर की ओर करीब 50 मीटर पहले हुआ। घायल युवक की पहचान कृष्ण प्रताप सिंह पुत्र वीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी आशानंदपुर सेमुही रामपुर के रूप में हुई। कृष्ण प्रताप पल्सर बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई जिससे उन्हें चोट लग गयी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।


निर्माणाधीन सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि रामपुर-निगोह मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है और कई स्थानों पर सड़क पर गिट्टी पड़ी हुई है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निर्माणाधीन हिस्से में उचित संकेतक, बैरिकेडिंग और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान यदि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं तो इस तरह की दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सकता है।




ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!